Thursday, November 28, 2019

पिपरोदा रोड पर भर रहे नाले के पानी में बैठे पार्षद

गुना | 90 के दशक में नगर सुधार न्यास यानि टीआईटी द्वारा शहर के कुछ इलाकों में लोगों को प्लाॅट दिए थे। उनमें सबसे बड़ी बस्तियों में से एक नानाखेड़ी के पास वार्ड एक में है। गुरुवार को यह चर्चा में आ गई। दरअसल बस्ती की पिपरोदा रोड के बीच में गंदा पानी भर रहा है। नालियां न बनाए जाने की वजह से यह समस्या पैदा हुई है। इसी को लेकर यहां के पार्षद नाले के गंदे पानी में लगभग दो घंटे तक बैठे रहे। हालांकि यह समस्या कई माह से है। पर पार्षद को यह पहली बार दिखाई दी।

पीडब्ल्यूडी की सड़क इसलिए दिक्कत

बाद में सीएमओ संजय श्रीवास्तव खुद मौके पर पहुंचे और उन्होंने पार्षद को समझाकर उठाया। उन्होंने बताया कि जिस सड़क पर यह समस्या आ रही है वह पीडब्ल्यूडी की है। इसलिए नपा वहां काम नहीं करा पा रही थी। हमने इसका ठेका भी दिया था लेकिन प्रक्रियाओं में यह उलझ गया। पर अब मामला सुलझाया जा रहा है। तीन-चार दिन में काम शुरू हो जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Guna News - mp news councilors sitting in rivulet filling on piproda road


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-councilors-sitting-in-rivulet-filling-on-piproda-road-082540-6053715.html

No comments:

Post a Comment