Thursday, November 28, 2019

बिलोनिया के पास बस में तोड़फोड़, सवारियों के साथ भी की बदतमीजी

बिलोनिया के पास राईन बस ट्रेवल्स को रोककर तोड़फोड़ की गई, वहीं सवारियों के साथ ही बदतमीजी की गई। मामला बस में सवारी न बिठाए जाने को लेकर शुरु हुआ। विवाद इतना बड़ा कि युवकों ने बस के कांच फोड़ दिए। वहीं इसके स्टॉफ एवं सवारियों से भी बदतमीजी की। इस मामले में कैंट पुलिस ने गोलू, सचिन, वीरू और बबलू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि बस के परिचालक ने सवारियां बिठाने से इंकार कर दिया।

2 लोगों को इंदौर जाना था, लेकिन परिचालक ने कहा कि जगह नहीं है। इसी बात को लेकर गोलू एवं उसके साथी भड़क गए। वह बस में घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे। बस स्टॉफ का कहना है कि उनके साथ मारपीट की गई, वहीं सवारियों के भी बदतमीजी की गई है। वहीं बस संचालक लूटपाट के आरोप भी युवकों पर लगा रहे हैं। लेकिन पुलिस का कहना है कि सवारी बिठाने को लेकर विवाद हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-demolition-in-bus-near-bilonia-insolence-with-passengers-082553-6053719.html

No comments:

Post a Comment