Saturday, November 23, 2019

पुलिया धंसने से सड़क के बीच हुआ गड्‌ढा

भीकनगांव | क्षेत्र के इगरिया गांव के पास पुलिया धंसने से बड़ा गड्‌ढा हो गया है। इससे बैलगाड़ी और चार पहिया वाहन निकालने में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के चंद्रशेखर सगर, रायसिंह ठाकुर व राजेश जायसवाल ने बताया झिरन्या रोड से इगरिया गांव तक 2 किलोमीटर की सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी थी। इस रास्ते पर बनी पुलिया बीच से धंसने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। ठेकेदार के मजदूर मुरुम डालकर चले जाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhikangauv News - mp news the hole in the middle of the road due to sinking the culvert


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-the-hole-in-the-middle-of-the-road-due-to-sinking-the-culvert-064606-6014370.html

No comments:

Post a Comment