Sunday, November 24, 2019

आमने-सामने बाइकें टकराने से दो की मौत, चार लोग हुए घायल

बाड़ी | होशंगाबाद रोड पर रविवार की सुबह 9 बजे नगर से लगभग 3 किलोमीटर दूर बारिया के पास दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें भोपाल रेफर किया गया है।

बाड़ी के वार्ड क्रमांक 5 आनंद नगर निवासी गोलू उर्फ अमित शिल्पी, शिवकुमार शिल्पी व शिवम शिल्पी अपनी बाइक से राजमिस्त्री का काम करने अमरावत जा रहे थे। बाड़ी से 3 किलोमीटर आगे होशंगाबाद रोड पर बारिया के पास सामने से आ रहे बाइक सवार समीर सोहेब, अब्दुल रहीम की बाइक से टकरा गए। यह लोग अमरावत से इज्तिमा में शामिल होने भोपाल जा रहे थे। दोनों बाइकों के आमने-सामने टकराने के बाद गिरने से यह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनंद नगर निवासी राधेश्याम शिल्पी पुत्र बालकिशन शिल्पी ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने गोलू उर्फ अमित शिल्पी एवं समीर सोहेब को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भोपाल रेफर कर दिया है।

होशंगाबाद रोड पर टकराने के बाद क्षतिग्रस्त बाइकें।

बारिया के पेड़ के पास से कटे हैं दो रास्ते, इस कारण से होते हैं हादसे

होशंगाबाद रोड पर बाड़ी से तीन किमी दूरी पर एक बारिया का पेड़ लगा हुआ है। यहां से दो रास्ते कट जाते है। होशंगाबाद तरफ जाते समय इस स्थान पर आकर वाहन चालक किस रास्ते पर जाए, इसको लेकर भटकाव की स्थिति में आ जाते है। थोड़े आगे जाकर उन्हें महसूस होता है कि वे गलत रास्ते पर जा रहे है तो वहां से लौटने का प्रयास करते है, जिस कारण यहां पर अक्सर हादसे होते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bari News - mp news two killed four injured after a bike collides face to face


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-two-killed-four-injured-after-a-bike-collides-face-to-face-064022-6021556.html

No comments:

Post a Comment