दतिया | मप्र के पूर्व मंत्री एवं विजय राधवगढ़ कटनी विधायक संजय पाठक शुक्रवार को दोपहर 12 बजे निजी प्लेन से दतिया पहुंचे। यहां से कार द्वारा भांडेर में संगठन मंत्री जितेंद्र लिटौरिया के निवास पहुंचे। पाठक ने यहां लिटौरिया की माता के दिवंगत होने पर शोक जताया। इसके बाद डबरा में पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के निवास पर पहुंचकर भतीजे के शादी समारोह में शामिल हुए। दतिया हवाई पट्टी पर पहुंचने पर भाजपा नेता जिला कार्यसमिति सदस्य आकाश भार्गव, विवेक तिवारी, संजीव दोहरे आदि ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। वहीं मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 नवंबर को दोपहर 12 बजे दतिया पहुंचेंगे और यहां से भांडेर पहुंचकर लिटौरिया के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-former-cm-chauhan-will-come-today-071026-6004684.html
No comments:
Post a Comment