
बड़ौद | नगर में चल रही स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 की तैयारी को लेकर नगर को स्वच्छ बनाया जा रहा हैं। इसमें नगर परिषद की पूरी टीम लगी हुई है। सोमवार को जिला स्तरीय बैठक में कलेक्टर संजय सिंह ने बड़ौद नगर परिषद के सीएमओ जसवंत नरवाल की तारीफ करते हुए जिले की अन्य नगर परिषद के अधिकारियों को भी निर्देशित किया। बड़ौद की तर्ज पर नगर का स्वच्छता अभियान चलाया जाए जिसको देखकर नगरवासी भी घरों के बाहर एवं आसपास की जगह को स्वच्छ रखेंगे। जसवंत नरवाल ने बताया नगर परिषद की टीम मेहनत कर रही हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में नगर परिषद को प्रथम स्थान पर ले जाने का मेरा प्रयास हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-collector-praised-the-cleaning-system-of-barod-city-063631-6027020.html
No comments:
Post a Comment