दतिया | सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित की भांडेर शाखा में पदस्थ महिला क्लर्क संध्या पाटिल गुरुवार शाम सात बजे जिला मुख्यालय स्थित सीसीबी कार्यालय डीजीएम कमल मकाश्रे से मिलने पहुंची और गेट खोलते ही चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ीं। उन्हें तत्काल कर्मचारियों ने जिला अस्पताल भेजा और कुछ देर इलाज कराकर हालत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। इससे पहले पांच सितंबर को मंडी शाखा में महिला क्लर्क नीतू सिंह बेहोश होकर गिर पड़ीं थीं और एक दिन जिला अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। गुरुवार को बेहोश हुईं क्लर्क पाटिल ने बताया उनका गुरुवार को उपवास था और दो-तीन दिन से फीवर था इसलिए चक्कर आ गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/shivpuri/news/mp-news-female-clerk-got-dizzy-at-the-gate-of-dgm-chamber-fell-071101-6004632.html
No comments:
Post a Comment