Friday, November 22, 2019

देवरी में काॅलेज खोलने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री से मिले लोग

देवरी| नगर में सरकारी कालेज की मांग को लेकर ब्लाक अध्यक्ष गरुण रघुवंशी के साथ एक प्रतिनिधि मंडल ने खेल एवं उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी से भेंट कर एक आवेदन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष गरुण रघुवंशी ने बताया कि देवरी में कॉलेज न होने के कारण छात्र-छात्राएं 50 किलोमीटर दूर जाकर अध्ययन कर रही हैं। इससे छात्र-छात्राओं को आने-जाने की परेशानी हो रही है। वहीं नगर में बन रहा स्टेडियम का काम अधूरा होने के कारण खिलाड़ी खेल नहीं पा रहे हैं। इस कारण खिलाड़ियों में असंतोष व्याप्त है। कैबीनेट मंत्री जीतू पटवारी ने संबंधित अधिकारियों से बात की व जल्दी देवरी आकर कॉलेज घोषणा करने की बात कही। साथ ही स्टेडियम में हो रही परेशानियों को जल्द ही पूरा कराने का भी भरोसा दिलाया। इस मौके पर सेवादल जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक रघुवंशी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश पाराशर, शिवकुमार रघु सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Deveri News - mp news people meet higher education minister to open college in deori


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-people-meet-higher-education-minister-to-open-college-in-deori-071117-6006302.html

No comments:

Post a Comment