
देवास | आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के तहत जिले में 3 माह के शिविर एवं भ्रमण कार्यक्रम का कैलेंडर जारी किया गया है। भ्रमण कार्यक्रम सुबह 9 बजे से होगा और दोपहर 2 बजे से शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पांडे ने बताया कि आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के तहत पहला शिविर देवास विकासखंड के विजयागंज मंडी में 29 नवंबर को शासकीय प्रावि प्रागंण में किया जाएगा। कन्नौद विकासखंड का भ्रमण एवं शिविर का आयोजन 30 नवंबर को पंचायत भवन प्रांगण बांईजगवाड़ा, बागली विकासखंड का भ्रमण एवं शिविर 16 दिसंबर को डेहरियासाहू (गणेश मंदिर प्रागंण) में, खातेगांव विकासखंड का भ्रमण एवं शिविर 28 दिसंबर को पंचायत भवन प्रागंण विक्रमपुर में, सोनकच्छ विकासखंड का भ्रमण एवं शिविर 7 जनवरी 2020 को हायर सेकंडरी प्रागंण गंधर्वपुरी में किया व टोंकखुर्द विकासखंड के भ्रमण एवं शिविर का आयोजन 30 जनवरी 2020 को देवी अहिल्या स्कूल के पास चौबाराधीरा में किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करने के कलेक्टर ने आदेश दिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/dewas/news/mp-news-your-government-will-organize-camps-under-your-door-for-3-months-on-different-days-081523-6035799.html
No comments:
Post a Comment