Wednesday, November 20, 2019

धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार 2 हजार का इनामी इमरत गिरफ्तार

गुना | धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे 2 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इमरत उर्फ अजय पुत्र सनमान सिंह चंदेल निवासी रशीद कॉलोनी को शिवधाम कॉलोनी तिराहा से पकड़ा है। कैंट टीआई मदन मोहन मालवीय ने बताया कि आरोपी किसी के इंतजार में बैठा हुआ है। सूचना मिलने पर तुरंत ही मौके पर बल भेजा गया। आरोपी ने पुलिस को देखा तो वह भागने लगा।

बमोरी क्षेत्र के फीडरों की भी बिजली सप्लाई रहेगी बाधित

गुना| मध्य प्रदेश ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा 132 केवी सब स्टेशन गुना- भौंरा एवं कुड़का 132 केवी फीडर पर मेंटेनेंस कार्य के चलते इससे निकलने वाले सभी 33 केवी फीडरों से जुड़े सब स्टेशन व ग्रामों की बिजली सप्लाई गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बंद रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-a-reward-of-2-thousand-absconding-arrested-in-fraud-case-072535-5990551.html

No comments:

Post a Comment