Thursday, November 28, 2019

अभी भी दाे लाेगाें के नाम पर ही चल रही गर्म कपड़ों की 28 दुकानें

हाईकोर्ट ने नपा से प्रक्रिया निरस्त करने को कहा था पर नहीं किया जा रहा पालन

भास्कर संवाददाता| गुना

नगर पालिका द्वारा गर्म कपड़ों को बेचने के लिए आवंटित की गई दुकानों को निरस्त किए जाने के बाद भी फिर से नए सिरे से प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है। हालांकि इस मामले में हाईकोर्ट ने भी आदेश दिए हैं कि 6 नवंबर को जारी विज्ञप्ति के अनुसार कार्रवाई की जाए। नपा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सलूजा का कहना है कि नियमों का पालन किया जाना चाहिए। दरअसल नपा ने 2 व्यक्तियों के नाम से ही 28 दुकान आवंटित कर दी थीं। इस मामले में दलवीर सिंह नायक ने शिकायत की थी। आरोप था कि उसने भी आवेदन किया था, लेकिन दुकानें आवंटित नहीं की गई। इस मामले में एसडीएम शिवानी गर्ग को जांच सौंपी। उनके द्वारा दिए गए जांच प्रतिवेदन को पूर्व में आवंटित अस्थाई दुकानों को निरस्त करने की अनुशंसा की है। इसके बाद सीएमओ संजय श्रीवास्तव ने दुकानों का आवंटन निरस्त कर दिया। लॉटरी सिस्टम से इनके आवंटन के लिए विज्ञप्ति भी जारी की गई थी लेकिन अब तक इसके तहत कार्रवाई नहीं की गई है। इसी मामले में आवेदन दलवीर सिंह ने हाईकोर्ट में भी परिवाद पेश किया था।

फिर से होगा आवंटन

गर्म कपड़े बेचने के लिए दी जाने वाली जगह का फिर से आवंटन होना था।

यह प्रक्रिया 14 नवंबर तक होनी थी। लेकिन नहीं की गई। गर्म कपड़ों की दुकानों को लगाने के लिए यूपी, दिल्ली और तिब्बत से लोग आते हैं, लेकिन उन्हें दुकानों के लिए जगह नहीं मिल पाई है। नपा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सलूजा का कहना है कि मैं पहले से ही कह रहा हूं कि गलत ढंग से दुकानों का आवंटन हुआ है। लेकिन नियमों का पालन नहीं हो रहा है। अगर नियमों के तहत काम होंगे तो मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-28-shops-of-hot-clothes-still-running-in-the-name-of-dae-laageen-082505-6053736.html

No comments:

Post a Comment