Friday, November 29, 2019

नए नर्मदा ब्रिज के लिए कैंप लगा, 20 दिनाें में बनेगी ड्राइंग

भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

हाेशंगाबाद से बुदनी के बीच खर्राघाट पर नए ब्रिज का निर्माण कार्य अगले 20 दिनाें में शुरू होने की उम्मीद है। निर्माण कंपनी ने काम के लिए बुदनी में कैंप लगा दिया है। कंपनी के ठेकेदार राजेश शर्मा ने बताया करीब 55 कराेड़ की लागत से ब्रिज का निर्माण होगा। काम करीब 20 दिनाें में शुरू हो जाएगा। जहां निर्माण सामग्री अाैर मशीनें बुलाई जाएंगी। ड्राइंग के सेंपल भी एक हफ्ते में मिल जाएंगे। सेतु निर्माण के इंजीनियराें ने बताया कि नर्मदा ब्रिज के फाउंडेशन वर्क कराने मिट्‌टी के सैंपल लिए हैं। इनके अाधार पर ड्राइंग तैयार हाेगी। अब तक करीब 7 पाइल के सैंपल लिए जा चुके हैं। करीब 30 पाइल के लिए अभी बाेरिंग करानी है। लेकिन नर्मदा में पानी अधिक हाेने के कारण बारिश के में पाइल नहीं कराए जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-camp-set-for-new-narmada-bridge-drawing-to-be-made-in-20-days-084556-6060325.html

No comments:

Post a Comment