Wednesday, September 9, 2020

नकली ऑयल बेचने के मामले में कुम्हारी और रेपुरा के तीन और खरीददार गिरफ्तार

नगर के बोरी कला में नकली ऑयल बेचने के मामले में तीन और आराेपियाें काे पकड़ा गया है। काेतवाली थाना प्रभारी एचआर पांडे ने मुख्य आरोपी विनोद जैन के बयानों के आधार पर कुम्हारी निवासी विजय अग्रवाल एवं रैपुरा जिला पन्ना निवासी दीपक अग्रवाल और सख्ती जैन को नकली आयल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
तीनाें काे हटा न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जमानत आवेदन निरस्त होने पर जेल भेज दिया गया है। इस प्रकार नकली ऑयल के मामले में रनेह निवासी शोभा साहू, मुकेश साहू को मिलाकर 5 आरोपी जेल की सलाखों के पीछे जा चुके हैं। बटियागढ़ और मड़ियादो के दो नामजद आरोपी फरार हैं। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी ने लगभग 22 लोगों के नाम बताए हैं, जिन पर दमोह कोतवाली पुलिस की नज़र बनी हुई है।
नकली ऑयलके गाैरख धंधे के भंडाफोड़ के बाद हटा टी आई की संदिग्ध भूमिका की चर्चा के बीच दमोह पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने केस डायरी दमोह कोतवाली टी आई को सौंप दी थी। जिन्होंने सबसे पहले आरोपी विनोद जैन का पुलिस रिमांड लिया और पूछताछ कर न केवल भारी मात्रा में नकली ऑयल और वारदाना जब्त किया। बल्कि नकली आयल खरीदने वालों को भी नामजद कर गिरफ्तारी प्रारंभ की, जबकि हटा टी आई ने मुख्य आरोपी से बिना पूछताछ किए ही जेल भेज दिया था।

नकली ऑयल मामले में दो आरोपियों की जमानत खारिज

दमोह | जेएमएफसी हटा शरद लिटोरिया ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज की। अभियोजन मीडिया प्रभारी सतीश कपस्या ने बताया कि हटा में नकली ऑयल के मामले में पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपी विनोद जैन से पूछताछ पर बताया गया कि मुकेश साहू 40 निवासी रनेह ने उससे 100 लीटर ऑयल 50 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से खरीदा था। एवं आरोपी शोभा साहू 35 निवासी रनेह ने 75 लीटर ऑयल 50 रुपए लीटर के हिसाब से खरीदा था। उक्त आरोपियों के द्वारा जन साधारण को और कॅस्ट्राल कंपनी को नुक्सान करने के आशय से धोखाधड़ी की गई। आरोपियों के विरूद्ध धारा 420 भादवि एवं कॉपीराइट एक्ट का दंडनीय के पुष्ट आधार केस डायरी पर विद्धमान है। थाना हटा द्वारा अभियुक्त को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हटा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अभियुक्त की ओर से हटा न्यायालय में जमानत आवेदन पेश किया गया। अभियोजन द्वारा प्रस्तुत तर्को के आधार पर अभियुक्त की जमानत निरस्त की गई। अभियोजन की ओर से जमानत पर बहस संजय रावत एडीपीओ हटा द्वारा की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/three-more-buyers-of-potter-and-repura-arrested-for-selling-fake-oil-127704160.html

No comments:

Post a Comment