एपीआर कॉलोनी कटंगा में जेडीए की भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए ड्यूप्लेक्स को तोड़कर छावनी परिषद ने यह सिद्ध कर दिया है कि इसे षड्यंत्र के तहत अवैध रूप से बनाया गया था। एपीआर की तरह केंट बोर्ड की कई जमीनों पर इसी तरह भू-माफियाओं ने अवैध कब्जे कर रखे हैं, लिहाजा सभी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए। इन आरोपों को लेकर शिवसेना व छावनी उत्थान समिति के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। शिवसेना के प्रदेश प्रवक्ता कन्हैया तिवारी, द्वारका वर्मा, घनश्याम तिवारी व अन्य ने बताया किजाँच के बाद वैधानिक कार्यवाही न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/fir-should-be-lodged-against-land-mafia-127493826.html
No comments:
Post a Comment