अशोकनगर| आजाद अध्यापक संघ ने रविवार को एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में होली मिलन समारोह मनाते हुए अध्यापकों की स्थानीय मांगों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने स्थानीय मांगों को लेकर चिंता व्यक्त की। जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोज चौरसिया ने बताया कि 2006 और 07 वालों की 12 वर्षीय प्रथम पदोन्नति जो 18-19 में लगना थी वह आज तक नहीं लगी है। जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने जिले के कई अध्यापकों के राज्य शिक्षा सेवा में संविलियन नहीं किए जाने का मामला उठाया तो वहीं ग्रीन कार्ड का लाभ नहीं मिलने के अलावा अन्य मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के समापन पर गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह मनाया गया। इस मौके पर विष्णु भार्गव, रामबाबू रघुवंशी, संतोष सोनी, नीरज श्रीवास्तव, भीमसिंह यादव, दीपक लोधी, देवराज लोधी, अशोक ओझा, रविन्द्र चतुर्वेदी, रवि शर्मा सहित कई अध्यापक मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-azad-teachers-union-raised-the-issue-of-promotion-063616-6850613.html
No comments:
Post a Comment